मेयर गजराज बिष्ट ने किया पार्क सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी-काठगोदाम में 2 पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, 1285 लाख की लागत से 17 पार्कों का होगा विकास


हल्द्वानी-काठगोदाम | 29 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत 17 पार्कों में से 2 पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट द्वारा किया गया।

यह शिलान्यास वार्ड संख्या 52 – रूप नगर एवं वार्ड संख्या 56 – मधुवन विहार में किया गया। उल्लेखनीय है कि इन सभी पार्कों के विकास हेतु शासन द्वारा कुल 1285 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पूर्व 6 पार्कों में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिन्हें स्वीकृति मिल चुकी है। इन पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण, हरियाली एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से शहर के समग्र विकास के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, पार्षद श्रीमती रेखा बिनवाल (वार्ड 52), पार्षद श्रीमती भागीरथी बिष्ट (वार्ड 56), शक्ति केंद्र संयोजक श्री पूरन चन्द्र जोशी, श्री बृजमोहन कोहली, बूथ अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, श्री ज्ञान सिंह नेगी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, श्री विजय बड़मोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment