बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च — कानून व्यवस्था बनाए रखने को नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी नैनीताल ने पुलिस बल को किया ब्रीफ — RPF भी रही मौजूद

 

हल्द्वानी/नैनीताल।
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 02 दिसंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में तिथि निर्धारित है। संभावित फैसले के उपरांत क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को सुरक्षा तैयारियाँ पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में 01 दिसंबर 2025 को एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा ने पुलिस बल को विस्तारपूर्वक ब्रीफ कर बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
मार्च का रूट रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाइन नंबर 16, बिलाली मस्जिद, लाइन नंबर 08, चोरगलिया रोड से होते हुए थाना बनभूलपुरा तक रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मी अत्याधुनिक असलाहों, हेलमेट, डंडे और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस दिखाई दिए। इस महत्वपूर्ण कवायद में RPF के जवान भी शामिल रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई।
कार्यक्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे और थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है—

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आए, उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करें।

शासन–प्रशासन की अग्रिम कार्यवाही में सहयोग करें।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

किसी भी तरह की अफवाह, गलत बयानबाजी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें

Leave a Comment