ओखलकांडा की सुरंग पहाड़ियों में गूँजी नई उम्मीद — महिलाओं की ‘बाजयल’ दुग्ध समिति का शुभारंभ

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

ओखलकांडा की सुरंग पहाड़ियों में गूँजी नई उम्मीद — महिलाओं की ‘बाजयल’ दुग्ध समिति का शुभारंभ

 

लालकुआँ/ओखलकांडा।

दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सभा सुरंग में महिलाओं की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ‘बाजयल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की उम्मीद जगा दी है।

 

समिति के उद्घाटन पर ग्रामीणों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने कहा कि समिति के गठन से गाँव में रोजगार, पारदर्शिता और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में मजबूती आएगी।

वक्ताओं ने बताया कि ‘बाजयल’ समिति महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होंगे और दुग्ध संग्रहण व विपणन में सुधार होगा। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा—

“महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से दुग्ध सहकारिता और अधिक सशक्त होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों पर ले जाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है। ‘बाजयल’ समिति महिलाओं के आत्मसम्मान और प्रगति का प्रतीक बनेगी।”

उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरंग पुष्पा बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल व राजेंद्र सिंह बोरा, वन पंचायत सरपंच जया बोरा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, प्रभारी दु.अं.के. हरीश आर्या, क्षेत्र पर्यवेक्षक हरीश सिंह कठायत और पूनम दर्मवाल, देवस्थल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, वरिष्ठ नागरिक भवान सिंह, तथा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज सोनल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

2 thoughts on “ओखलकांडा की सुरंग पहाड़ियों में गूँजी नई उम्मीद — महिलाओं की ‘बाजयल’ दुग्ध समिति का शुभारंभ”

Leave a Comment