करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड की महिला कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की धार्मिक भावनाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक त्योहारों से जुड़ी भावनाओं को भी मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को सशक्त बनाते हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कार्मिकों को त्योहार मनाने में सुविधा मिलेगी।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूले।







