तेज राम आर्या बने कांग्रेस SC विभाग के प्रदेश सचिव, सुमित हृदयेश और दीपक राठौड़ से की मुलाकात

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश सचिव बने तेज राम आर्या, विधायक सुमित हृदयेश और AICC पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से की मुलाकात

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (SC) विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेसजनों ने उम्मीद जताई कि तेज राम आर्या अपने अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में भी योगदान देंगे।

नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हल्द्वानी प्रभारी शोभा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, मनोज शर्मा, गणेश उपाध्याय, संजय किरोला, बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, महेश कांडपाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूले।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई