जज फार्म C ब्लॉक में सड़क पुनर्निर्माण शुरू, 25 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

जज फार्म सी ब्लॉक में सड़क पुनर्निर्माण कार्य शुरू, 25 परिवारों को मिलेगा लाभ

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत जज फार्म सी ब्लॉक में सड़क पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अब क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सड़क पुनर्निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आवाजाही अधिक सुगम होगी और करीब 25 परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

स्थानीय स्तर पर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। परियोजना के तहत पेयजल लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा बेहतर स्वरूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई