हल्द्वानी। न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे दो अभ्यस्त वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था। साथ ही धारा 82 CrPC के तहत आदेशिका की तामीली की कार्रवाई भी की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी NBW एवं धारा 82 CrPC की आदेशिका की तामीली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह तथा जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह एवं कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







