IMG-20260811-WA0005
हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर हिट एंड रन: अर्टिगा की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल
हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार की स्कूटी से हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की पहचान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
IMG-20260811-WA0003
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर से एसी का काम करके हल्द्वानी लौट रहे दो युवक स्कूटी से आ रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर एक अर्टिगा कार ने कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
IMG-20260811-WA0004
हादसे में घायल अर्सलान (22) को राहगीरों की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्सलान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं हादसे में घायल हसनैन (21) का उपचार कृष्णा अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
IMG-20260811-WA0002
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अर्टिगा में सवार लोग मौके से फरार हो गए। हादसे में शामिल कार का नंबर UP16 ET 4772 बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अर्सलान के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
मृतक अर्सलान के पिता वाजिद भाई विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से फरार कार सवारों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और वाहन में सवार लोगों की पहचान की जांच कर रही है। घटना के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।






