रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद गरमाया, कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका

रिपोर्टर : नाज़िम अहमद 
स्थान : हल्द्वानी

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया और कथित शुद्धिकरण की कार्रवाई का विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा तथा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर शुद्धिकरण कराया गया, जो सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिहाज से आपत्तिजनक है।

कांग्रेस ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संदेश जाता है और आपसी सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और भाजपा की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

Leave a Comment