39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई
लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यांत्रिक अनुभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी के 39 वर्षों की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दुग्ध संघ परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ संस्था की सेवा की। उनके अनुभव और कार्यकुशलता से दुग्ध संघ को वर्षों तक लाभ मिला और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवस्थी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी, भास्कर अवस्थी सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन मौजूद रहे।






