धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी पुलिस ने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र से सुराग मिलने के बाद पंतनगर से की गई।


मामला 5 जून 2026 का है, जब गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई हल्द्वानी निवासी कमल जोशी ने थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


तकनीकी साक्ष्यों और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र तक पहुंची। जांच में आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में बीएनएस की अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।

गिरफ्तार आरोपी:
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान (35 वर्ष)
निवासी – हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र।


पुलिस ने घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
• उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मंडी
• कांस्टेबल अरुण राणा


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment