हल्द्वानी: मीरा मार्ग माशा शूज में आग से भारी नुकसान, जांच में जुटा प्रशासन
आज दिनांक 23-06-2026 को मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। *सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू* पा लिया।

उक्त दुकान *श्री सुमेर सिद्दीकी पुत्र श्री मतीन सिद्दीकी* की है। आग लगने से दुकान में रखा लगभग संपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना में हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

फायर सर्विस की तत्परता एवं शीघ्र कार्रवाई के चलते आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया तथा किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।







