कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल हल्द्वानी रेफर

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

कालाढूंगी | रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड
कालाढूंगी क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वन निगम कार्यालय के पास उस समय हुआ जब दो कारें आमने-सामने टकरा गईं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जून 2026 को शाम करीब 6:10 बजे डायल 112 पर नवीन चंद्र खोलिया द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


हादसे में वाहन संख्या UK04AM-8740 (किया सोनेट), जिसे विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहे थे, तथा वाहन संख्या UK04S-2977 (ऑल्टो 800) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में कई लोग सवार थे।


ऑल्टो कार में सवार शुभम सामन्त (30 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों, राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शुभम सामन्त को मृत घोषित कर दिया।


हादसे में घायल कमल मिश्रा (30 वर्ष) पुत्र बी.सी. मिश्रा निवासी रामपुर चकलुवा, हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) पुत्र दान सिंह, तथा नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिंह निवासी कमोला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
वहीं, किया सोनेट कार में चालक विक्रम रावत के साथ साक्षी पुत्री गिरीश चंद्र निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी और भावना वालिया पत्नी राजीव वालिया निवासी वार्ड नंबर-2 कालाढूंगी सवार थीं।


पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड की टीम शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

Leave a Comment