हल्द्वानी के S2 फिटनेस जिम में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हल्द्वानी, 21 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित S2 फिटनेस जिम में विशेष योग एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिम के ट्रेनर वसीम अहमद के नेतृत्व में जिम के सदस्यों एवं अन्य लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिम के मालिक सलमान सिद्दीकी एवं दाऊद खान ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन में अपनाकर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग और व्यायाम करने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं व्यायाम कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान इसरार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, अरशद, फिरासत, अकील सहित जिम के अनेक सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया।

रिपोर्ट : रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड, हल्द्वानी






