ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी, 15 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 पेटी शराब बरामद की है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


सोमवार को चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान थाना हल्द्वानी पुलिस ने सौरव आर्या (24 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार निवासी रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम को स्कूटी में अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07 पेटी (कुल 336 टेट्रा पैक) माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब बरामद हुई।


बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 198/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


गिरफ्तार अभियुक्त
सौरव आर्या पुत्र नरेश कुमार
निवासी – रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
उम्र – 24 वर्ष
बरामदगी
07 पेटी माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब
कुल 336 टेट्रा पैक


पुलिस टीम
उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की
हेड कांस्टेबल इसरार नबी
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
कांस्टेबल भूपाल सिंह

नैनीताल पुलिस ने जनपदवासियों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है।

Leave a Comment