गौला बाईपास से 200 नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार


रिपोर्टर : नाज़िम अहमद
संपादक : मोनिश अहमद
हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 अवैध नशीली गोलियां बरामद की हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 जून 2026 को शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने यात्री शेड, गौला बाईपास स्लेटर हाउस के पास, बनभूलपुरा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद हुईं।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसीम अहमद (40 वर्ष) पुत्र महमूद आलम निवासी मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 93/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
कांस्टेबल दिलशाद अहमद
कांस्टेबल सुनील कुमार

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Comment