स्मैक तस्करी पर नैनीताल पुलिस का प्रहार, 9.09 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी, 2 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.09 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान 1 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में चिराग अली शाह बाबा मजार के पास, गेट लाइन नंबर-18 से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल खान (26 वर्ष) पुत्र अय्युब खान, निवासी गोलापार बागजाला, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 91/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






