ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: 203 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

स्थान : लालकुआं, नैनीताल
जनपद नैनीताल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 203 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य वारंटी को भी दबोच लिया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।


पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 को चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान गोला गेट मैदान के पास वन विभाग द्वारा निर्मित मुस्कान केंद्र के समीप चंदन टाकुली पुत्र आनंद सिंह निवासी तिवारी नगर-02, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक कट्टों में रखे 203 पाउच कच्ची शराब तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का एक साथी विनोद सिंह मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह विनोद सिंह और सूरज गोस्वामी के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।


इस मामले में थाना लालकुआं में एफआईआर संख्या 79/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, 29 मई 2026 को हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दूचौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब तस्करी और अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment