मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में हुई बैठक

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न

हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और टैक्सी यूनियनों ने दिए सुझाव
नैनीताल, 26 मई 2026।


माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण को लेकर गठित समिति की बैठक मंगलवार को एलडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक रावत ने की।


बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मल्लीताल एवं तल्लीताल, संबंधित अधिवक्ताओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


बैठक के दौरान नैनीताल में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, टैक्सी संचालन और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने यातायात नियंत्रण को बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई।


बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी, एडीएम डॉ. जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा विभिन्न संगठनों से दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल, एडवोकेट हेमंत सिंह एवं एडवोकेट केतन जोशी समेत कई प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

 

Leave a Comment