बनभूलपुरा पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, दो सटोरिये गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और नकदी भी बरामद की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में जुआ और सट्टा कारोबार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


पहले मामले में 19 मई 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर-25, लाइन नंबर-18 आजाद नगर निवासी खालिद पुत्र मोहम्मद ताहिर को गौला पार्किंग पट्टी के पास सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1920 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नंबर 86/26 धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 18 मई 2026 को इंदिरानगर चैनल गेट निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद सलीम को गौला पार्किंग के आगे बने यात्री टीन शेड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1460 रुपये नकद बरामद हुए। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नंबर 85/26 धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Comment