मानसून से पहले दुरुस्त होंगी हल्द्वानी की सड़कें, जनता को नहीं होने दी जाएगी परेशानी: नवीन वर्मा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की दूरदर्शिता के अनुरूप हल्द्वानी महानगर के विकास कार्यों को तेज गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शहरी विकास मंत्री Ram Singh Kaida के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) सहित विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने शहर में सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी मानसून से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बरसात के दौरान जनता को जलभराव और आवागमन की समस्याओं का सामना न करना पड़े।


नवीन वर्मा ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही तीनपानी से काठगोदाम तक बन रहे हाईवे में तीनपानी से नवीन मंडी तक तथा निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा।


उन्होंने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करना जरूरी है, तभी नमो भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।


बैठक के दौरान नगर प्रशासन को भी बरसात से पहले नालियों की सफाई पूरी कराने के निर्देश दिए गए। नवीन वर्मा ने कहा कि टेड़ी पुलिया और तिकोनिया चौराहे पर बरसात के दौरान अत्यधिक जलभराव होता है, इसलिए इन क्षेत्रों की नालियों की विशेष रूप से सफाई कराई जाए।

साथ ही तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नाली को जल्द साफ कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Comment