हल्द्वानी में SSP नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण साइबर सेल, कंट्रोल रूम और CCTV यूनिट की कार्यप्रणाली जांची

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का किया वार्षिक निरीक्षण, जनहित सेवाओं और तकनीकी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश


हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़ी सेवाओं को प्राथमिकता देने, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड को अपडेट रखने और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भवन में संचालित साइबर सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, टेक्निकल सेल, सूचना सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, मोबाइल ऐप शाखा, सिटी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न तकनीकी संसाधनों और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


साइबर अपराध और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर जोर
एसएसपी ने साइबर सेल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में त्वरित कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।


शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
शिकायत प्रकोष्ठ एवं मोबाइल ऐप शाखा में आम जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी बढ़ाने तथा डिजिटल सेवाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली जांची
सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मियों को 24×7 सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही specialized कैमरों की कार्यक्षमता और पीए सिस्टम की प्रभावशीलता की भी जांच की गई।


रिकॉर्ड और पोर्टलों को अपडेट रखने के निर्देश
टेक्निकल सेल, सूचना सेल और डीसीआरबी में ऑनलाइन पोर्टलों, अपराध अभिलेखों, गुमशुदगी रजिस्टरों और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी शाखाओं को रिकॉर्ड शत-प्रतिशत अपडेट रखने और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को स्मार्ट, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment