राजेन्द्र नगर वार्ड 12 में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

राजेन्द्र नगर वार्ड 12 में नाले के पास पिछले कई दिनों से बनी हुई पानी की गंभीर समस्या ने अब लोगों के धैर्य का बांध तोड़ दिया है। लगातार हो रही कम जलापूर्ति की समस्या से त्रस्त स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

इसी के विरोध में आज पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा नेता हेमन्त साहू के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और खाली बर्तन बजाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मौके पर हेमन्त साहू ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “आखिर कब तक आम जनता को इस तरह की बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ेगा? पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी मजबूर होकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।”

उन्होंने जल संस्थान को चेतावनी दी जाती है कि वह तत्काल प्रभाव से पानी की आपूर्ति को सुचारू करे और क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए, अन्यथा आने वाले समय में इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के अंत में क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी मनीषा आर्या आशा देवी पनी राम रमेश आर्या ग्ने आर्या संगीता देवी सुमित पाल रोहित पाल अमित कुमार नरेश गुप्ता समेत तमाम लोग थे।

Leave a Comment