गौला पार में MRF सेंटर का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौला पार क्षेत्र में स्थापित दैनिक कचरा प्रसंस्करण हेतु एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन बुधवार को महापौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश सामने आया।


महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) किया जाएगा, जिससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी बन सकेगा।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को शहर के लिए सराहनीय कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।

Leave a Comment