देवगुरु मंदिर में बिजली और 4G टॉवर की मांग, सांसद अजय भट्ट ने लिखा पत्र

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

देवगुरु मंदिर में 4G मोबाइल टॉवर और बिजली व्यवस्था की मांग

 सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, श्रद्धालुओं की सुविधा का उठाया मुद्दा

नैनीताल, ओखलकाण्डा से रिपोर्ट:
अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद, ने जनपद नैनीताल के ओखलकाण्डा विकासखंड स्थित पुटपुड़ी, तुसराड़ में अवस्थित प्राचीन श्री देवगुरु मंदिर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को गंभीर विषय बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा है।


पत्र में उन्होंने मंदिर परिसर में सोलर आधारित 4G BTS मोबाइल टॉवर तथा विद्युत व्यवस्था स्थापित करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु निरंतर पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार यहां बृहस्पति देव का वास है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भी मंदिर आगमन हुआ, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और अधिक स्पष्ट होती है।


सांसद के अनुसार, मंदिर के संत प्रेमानंद जी एवं पूर्व राजस्व अधिकारी भुवन चंद्र कफल्टिया द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि इस महत्वपूर्ण स्थल पर आज तक न तो बिजली की सुविधा उपलब्ध है और न ही दूरसंचार सेवाएं, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि जनहित में यहां शीघ्र सोलर आधारित मोबाइल टॉवर एवं बिजली व्यवस्था स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Comment