
जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

9 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान वहां घरेलू LPG सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का धंधा संचालित होता पाया गया। पुलिस ने मौके से कुल 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बटखरा और लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो सगे भाई बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष)
शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष)
दोनों निवासी खताड़ी, रामनगर
कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में FIR नंबर 101/26 थाना रामनगर में दर्ज की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
34 गैस सिलेंडर
LPG रिफिलिंग उपकरण
तराजू व बाट
अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और LPG की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमजन से अपील:
अगर आपके आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी हो रही है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
📞 आपातकालीन नंबर: 112








