
हल्द्वानी | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता रक्षित तिवारी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे हल्द्वानी रामपुर रोड क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात बताया है।

रक्षित तिवारी लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में उनके सक्रिय योगदान और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए रक्षित तिवारी ने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।
रक्षित तिवारी ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।







