SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का अपराधियों पर कड़ा एक्शन

जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी०सी०* द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
*श्री मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) एवं श्री सुमित पांडे (सीओ रामनगर)* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।

*अभियुक्तों का विवरण एवं गिरफ्तारी*
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:

*1.* प्रेम बिष्ट (22 वर्ष), पुत्र कमल सिंह बिष्ट, निवासी चोरपानी, रामनगर।
*गिरफ्तारी स्थल:* मालधनचौड़ क्षेत्र।
*2.* कमल सिंह (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सरकथल, थाना टांडा बादली, जिला रामपुर (U.P.)
*गिरफ्तारी स्थल:* पीरुमदारा क्षेत्र।
*बरामदगी का विवरण*
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमन्चा (315 बोर) बरामद किया है।
*आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
*विधिक कार्रवाई*
अवैध शस्त्रों की बरामदगी के आधार पर *कोतवाली रामनगर* में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई है:
➡️ अभियुक्त प्रेम बिष्ट: मु0अ0सं0 72/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
➡️ अभियुक्त कमल सिंह: मु0अ0सं0 73/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।
पुलिस टीम:
▫️उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार (प्रभारी चौकी मालधन चौड़)
▫️उपनिरीक्षक बीरेंद्र बिष्ट (प्रभारी चौकी पीरुमदारा)
▫️ कांस्टेबल कविंद्र कुमार
▫️कांस्टेबल प्रयाग राम
▫️ कांस्टेबल विक्रम सिंह
▫️कांस्टेबल संदीप कुमार







