
देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जनपद नैनीताल पहुंचे। इस दौरान हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत तथा जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पूर्व राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें जनपद की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. भी मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन से हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।








