हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने दी होली की शुभकामनाएं

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली को शांति, सौहार्द और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर देता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि त्योहार के दौरान संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाएं।

विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि होली सभी के जीवन में नई उमंग और खुशियां लेकर आए

Leave a Comment