नैनीताल।
आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए Dr. Manjunath TC के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में Dr. Jagdish Chandra द्वारा जनपदवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट, जबरन रंग लगाने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔎 विशेष व्यवस्थाएं:
जनपद में निरंतर गश्त और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
हुड़दंग एवं उत्पात मचाने वालों पर कड़ी नजर
सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर निगरानी
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की मॉनिटरिंग
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

एसपी नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।








