सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं–बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

लालकुआं।
कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेल संपर्क को मजबूत करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को लालकुआं–बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 05074 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। यह ट्रेन शनिवार शाम 5:45 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट के साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भी मौजूद रहे। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में कुमाऊं क्षेत्र से मुंबई के लिए तीन, बेंगलुरु के लिए एक, कोलकाता के लिए दो, दिल्ली के लिए चार तथा भुज के लिए एक रेलगाड़ी संचालित हो रही है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड से देश के अन्य महानगरों के लिए भी लगातार रेल सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कुमाऊं से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए रेल मंत्रालय पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है और भविष्य में यह स्टेशन उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, जहां से देश के कोने-कोने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

इस मौके पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और इसे आम जनता के लिए बड़ी सौगात बताया।

कार्यक्रम में एडीआरएम मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा, सीडीओ प्रकाश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, हेमंत नरूला, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, धन सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह, हरीश नैनवाल, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे

 

Leave a Comment