हल्द्वानी/नैनीताल।
नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को तल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ज्योलिकोट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों और होटल स्टाफ के बीच खाने के बिल को लेकर विवाद की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद 04 व्यक्तियों ने पुलिस टीम से गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा पर आधी भरी पानी की बोतल से सिर पर दो बार हमला किया। हमले में एक होमगार्ड जवान भी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भेजने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
SSP के निर्देशों पर उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
मनोज पुत्र पूरन चंद्र, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा, निवासी मल्ला मटेला, थाना देघाट, अल्मोड़ा
प्रवीण चंद मंसत पुत्र पूरन चंद मंसत, निवासी ग्राम खस्ता, थाना सल्ट
चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में FIR संख्या 72/2025 के तहत
धारा 109, 115(2), 121, 132, 221, 351(2), 351(3), 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने स्वयं विवेचना करते हुए चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस मामले में SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“पुलिस पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस टीम
▪️ थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (विवेचक)
▪️ उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा
▪️ उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय
▪️ हेड कांस्टेबल जीवन राम
▪️ कांस्टेबल मलकीत कंबोज
▪️ कांस्टेबल परमजीत सिंह
▪️ होमगार्ड गणेश भट्ट










