चोरगलिया रोड हल्द्वानी में CLOTHIFY (Premium Cloths) का उद्घाटन, सपा उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने किया

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी न्यूज़ | Royal News Uttarakhand
हल्द्वानी।
आज 22 दिसंबर 2025 को चोरगलिया रोड स्थित मिल्की बार डेरी के पास मोहम्मद फ़रमान भाई के नए प्रतिष्ठान CLOTHIFY (Premium Cloths) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (उत्तराखंड) के प्रदेश प्रभारी जनाब हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना क्षेत्र की आर्थिक मजबूती और रोज़गार सृजन के लिए अहम है। उन्होंने मोहम्मद फ़रमान भाई को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं देते हुए CLOTHIFY को सफलता की ओर अग्रसर होने की दुआ दी।


CLOTHIFY Premium Cloths बनेगा फैशन का नया केंद्र
CLOTHIFY (Premium Cloths) में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रीमियम क्वालिटी के रेडीमेड कपड़े, आधुनिक फैशन और ट्रेंडिंग कलेक्शन उपलब्ध कराए

 

जाएंगे। चोरगलिया रोड क्षेत्र में यह शोरूम ग्राहकों के लिए बेहतर और किफायती फैशन विकल्प प्रदान करेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर खुशी जताई।

Leave a Comment