एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में सघन चेकिंग का असर, बनभूलपुरा पुलिस ने शातिर अपराधी को नाजायज चाकू संग किया गिरफ्तार

हल्द्वानी।
जनपद को अपराध मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान का असर लगातार दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने एक शातिर किस्म के अपराधी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को गोला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेंद्र कश्यप पुत्र मुन्नालाल, निवासी पंचशील कॉलोनी पीली कोठी, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में चोरी एवं नशे की तस्करी के मामलों में पांच बार जेल जा चुका है।
बरामदगी:
▪️ 01 अदद नाजायज चाकू
पुलिस टीम:
▪️ उप निरीक्षक जगबीर सिंह
▪️ कांस्टेबल महबूब अली
▪️ कांस्टेबल मोहम्मद यासीन
नैनीताल पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों में डर और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।







