हल्द्वानी में जाम का झाम! केमू स्टेशन से तिकोनिया तक जनता परेशान, आखिर प्रशासन मौन क्यों?

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में जाम से जनता बेहाल! रोडवेज से तिकोनिया तक अव्यवस्था, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

केमू स्टेशन के बाहर सड़क किनारे खड़ी बसें बढ़ा रहीं यातायात का दबाव, रोजाना जाम में फंस रहे लोग, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

हल्द्वानी। शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हल्द्वानी रोडवेज के बाहर केमू स्टेशन के आसपास सड़क किनारे खड़ी बसों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनने की शिकायतें सामने आ रही हैं। केमू स्टेशन से तिकोनिया तक सड़क पर यातायात का दबाव और अव्यवस्था आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सड़क किनारे बसों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगाना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, यात्रियों और जरूरी काम से निकलने वाले नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

सवाल यह है कि आखिर सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी किसकी है? यदि इस मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या सामने आ रही है, तो बसों की पार्किंग और संचालन को व्यवस्थित करने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?

 

हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रशासन और संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जरूरत है कि रोडवेज और केमू स्टेशन के आसपास बसों के खड़े होने की व्यवस्था की समीक्षा की जाए, सड़क पर अनावश्यक रुकावटों को दूर किया जाए और केमू स्टेशन से तिकोनिया तक यातायात सुचारु रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए।

 

जनता का सवाल साफ है—क्या प्रशासन किसी बड़े जाम का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते व्यवस्था सुधारी जाएगी?

 

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या हल्द्वानी की जनता यूं ही रोजाना जाम से जूझती रहेगी।

 

रिपोर्ट: रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई