
आम आदमी पार्टी के “कार्यकर्ता संवाद” में संगठन विस्तार पर मंथन, मिशन 2027 की रणनीति पर जोर
रिपोर्टर – नाज़िम अहमद
हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी हल्द्वानी विधानसभा की ओर से शनिवार को कालाढूंगी रोड स्थित खंडेलवाल भवन में संगठन निर्माण एवं विस्तार को लेकर “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मिशन 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया रहीं। वहीं प्रदेश सह-प्रभारी भगवंत बिष्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला संगठन महासचिव देवेंद्र कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता मंजू तिवारी और अब्दुल कादिर ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान मंजू तिवारी, अब्दुल कादिर, श्रीकांत खंडेलवाल, के.डी. पांडे, धीरज जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है और कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

कार्यक्रम में साकिर हुसैन, मोहम्मद यूनुस, अजय सिंह, मोहम्मद सलीम, तनु थापा, सूरज कुमार, संजय कुमार कश्यप, नीलम देवी, ललित प्रसाद, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






