रेलवे अतिक्रमण मामले में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का औचक निरीक्षण, जनता की समस्याएं सुनीं

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चल रहे सर्वे और पुनर्वास प्रक्रिया के बीच मुख्य अपीलकर्ता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी (प्रभारी, समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड) ने अपने समर्थकों के साथ पीएम आवास योजना के अंतर्गत लगाए गए शिविरों का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में मौजूद आम जनता से बातचीत कर फार्म भरने और जमा करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। कई लोगों ने दस्तावेज़ों की कमी, प्रक्रिया की जटिलता और मार्गदर्शन के अभाव जैसी दिक्कतें सामने रखीं, जिन्हें सिद्दीकी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया।


👉 जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर जनता की मदद करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।


👉 जनता से भी की खास अपील
उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि जिन लोगों ने फार्म प्राप्त कर लिए हैं, वे सही और पूर्ण जानकारी के साथ जल्द से जल्द अपने फार्म भरकर शिविरों में जमा करें, ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

📢 प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग से ही यह प्रक्रिया सफल हो पाएगी।

Leave a Comment