रिपोर्ट: Royal News Uttarakhand
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत जनपद नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉ. मंजुनाथ टीसी (एसएसपी नैनीताल) के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

🔎 चेकिंग के दौरान पकड़ा गया अभियुक्त
एसएसपी के निर्देश पर मनोज कुमार कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी), अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं) के पर्यवेक्षण तथा ब्रजमोहन सिंह राणा (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने मौ0 रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

💉 बरामदगी का विवरण
Avil इंजेक्शन – 150 अदद
Buprenorphine Injection IP – 150 अदद
➡️ कुल – 300 नशीले इंजेक्शन
⚖️ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
इस मामले में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। कोतवाली किच्छा में उसके खिलाफ FIR संख्या 82/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पहले से दर्ज है।

🕵️♂️ पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी कर सप्लायर की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
👮 पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 945 गणेश गिरी
कानि0 117 कुवेर राणा
कानि0 313 संतोष विष्ट (एसओजी)
कानि0 58 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







