दिनांक 18 फरवरी 2026

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली और भवन मानकों पर उठे सवाल, ABVP ने जिलाधिकारी से की उच्चस्तरीय जाँच की मांग
हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए अस्पताल के निर्माण और संचालन मानकों में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है। बुधवार को जिला संयोजक धीरज गड़कोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त समिति गठित करने की मांग की।
भवन निर्माण और सुरक्षा पर घेरा:
एबीवीपी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अस्पताल के निर्माण में जिला विकास प्राधिकरण (DDA) के मानचित्र का उल्लंघन होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्किंग, सेटबैक और भवन की ऊंचाई जैसे महत्वपूर्ण मानकों की अनदेखी की गई है। साथ ही, अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) और आपातकालीन निकास मार्गों की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
अस्पताल पर अवैध वसूली, चिकित्सा में गड़बड़ी, गरीबों से दुर्व्यवहार, आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी , और छात्रसंघ से दुर्व्यवहार प्रमुख हैं ।
स्वास्थ्य मानकों की जांच की मांग:
ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाते हुए परिषद ने मांग की है कि:
अस्पताल में स्वीकृत बेड और वास्तविक बेड की संख्या का मिलान किया जाए।
चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता व पंजीकरण का सत्यापन हो।
बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और प्रदूषण बोर्ड की स्वीकृतियों की जांच की जाए।
कड़ी कार्यवाही की चेतावनी:
जिला संयोजक धीरज गड़कोटी ने कहा, “अस्पताल जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। यदि निर्माण और संचालन में मानकों की अनदेखी पाई जाती है, तो यह जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को तत्काल एक जांच कमेटी बनाकर सच सामने लाना चाहिए।”
यदि इन मांगो पर कार्यवाही नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा ।
मौजूद रहे:
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट, संतोष जुयाल, सूरज रमोला पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष , नगरमंत्री धीरज बिष्ट, निखिल सोनकर,कौशल बिरखानी , आर्यन बेलवाल, यतिन पाण्डेय, तेजस खुल्बे, यश तिवारी, कमल पाटनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धीरज गड़कोटी
जिला संयोजक नैनीताल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
9458612541







