नैनीताल में ऑनलाइन चालान घोटाला? गलत गाड़ी नंबर पर कटा ₹3000 का चालान

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल में ऑनलाइन चालान में बड़ी त्रुटि, गलत वाहन संख्या पर जारी हुआ चालान

नैनीताल यातायात पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वाहन संख्या UK04TB5460 की चालान कॉपी में फोटो सहित नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, लेकिन चालान UK04TB5480 के नाम से जारी कर दिया गया।

फोटो में अंक साफ होने के बावजूद गलत वाहन पर चालान दर्ज होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

यह घटना दर्शाती है कि ऑनलाइन प्रणाली के नाम पर बिना उचित सत्यापन के चालान जारी किए जा रहे हैं, जिससे वाहन स्वामियों को अनावश्यक मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यदि वाहन स्वामी चालान की सावधानीपूर्वक जांच न करे तो वह सीधे भुगतान कर देता है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहती है। संभावना जताई जा रही है कि ऐसी त्रुटियां अन्य वाहनों के साथ भी हुई हो सकती हैं।
महासंघ ने उठाई जांच की मांग
कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित विभाग से मांग की है कि:
प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए।

ऑनलाइन चालान जारी करने से पहले नंबर प्लेट का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

गलत चालान को तत्काल निरस्त किया जाए।

भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने चालान की प्रतिलिपि ध्यानपूर्वक जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग में आपत्ति दर्ज कराएं।

यह मामला ऑनलाइन व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।

Leave a Comment