अब तक 33 गुमशुदाओं को किया जा चुका है बरामद

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

गुमशुदाओ की तलाश एवम् पुनर्वास हेतु जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए सीओ ऑपरेशन ने स्माइल टीमों एवं अन्य स्टेकहोल्डर विभागो के साथ की बैठक

अब तक 33 गुमशुदाओं को किया जा चुका है बरामद

उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्य में गुमशुदाओं की तलाश एवम् पुनर्वास के लिए *दिनांक 01.01.2026 से पुनः 02 माह हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में श्री अमित कुमार सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल (नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल) के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर गुमशुदाओं की तलाश एवम् पुनर्वास के लिए जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम समेत 04 टीमें (जिसमे 01 उपनिरीक्षक तथा 04 आरक्षी) गठित की गई हैं।

अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल द्वारा आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ऑपरेशन स्माइल टीमों एवं अन्य स्टेक होल्डरों* के साथ बैठक की गई।

माह जनवरी 2026 से प्रारंभ अभियान में अब तक स्माइल टीमों द्वारा 33 गुमशुदाओं को बरामद किया जा चुका है।

सीओ ऑपरेशन द्वारा अभियान में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सभी टीमों को नेटग्रिड, सर्विलांस की सहायता लेने तथा स्टेकहोल्डर विभागों, एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित कर सभी संभावित स्थानों में गुमशुदाओं की ढूंढखोज कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। सभी को गुमशुदाओं से पूछताछ तथा बरामदगी के समय माननीय न्यायालय तथा आयोगो द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान श्री सूरज कुमार जिला प्रोबेशन विभाग, श्री रवि कुमार धरोहर बाल आश्रय गृह, श्रीमती किरन पंत चाइल्ड हेल्पलाइन, श्री मानस जोशी वीरांगना संस्था, श्री प्रकाश चंद्र पुजारी cwc सदस्य, ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी व सदस्य, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो टेक्निकल टीम, साइबर टीम मौजूद रहे।

Leave a Comment