नैनीताल में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व FL-2 लाइसेंसों की जांच

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम ने नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान मदिरा दुकानों के साथ-साथ हल्द्वानी में संचालित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांड्स की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों तथा बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अलग-अलग मदिरा ब्रांड्स के नमूने विधिवत रूप से लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि सम्पूर्ण निरीक्षण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment