SSP नैनीताल के निर्देशन में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, हल्द्वानी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | 27 जनवरी 2026
जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध नशीले इंजेक्शन एवं देशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

50 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा दिनांक 27.01.2026 को चौकी मंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 25 बुप्रेनोर्फिन एवं 25 एविल (कुल 50) नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 31/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
सोनू सागर पुत्र विजय सागर, निवासी वार्ड संख्या 27, गांधी नगर मंगलपड़ाव, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 38 वर्ष।

पुलिस टीम:
उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा (प्रभारी चौकी मंडी),
कानि0 ललित मेहरा,
कानि0 अनिल गिरी,
कानि0 संजय नेगी

152 पाउच देशी शराब के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्व. खुशीराम पार्क, तिकोनिया चौराहा, चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 152 पाउच सन्तरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 32/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अमन आर्या पुत्र गणेश राम, निवासी हिम्मतपुर मोटा हल्दु अर्जुनपुर, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 आरती,
अ0उ0नि0 अंजू जेठी,
हे0कानि0 पूरन मेहरा,
कानि0 धीरेन्द्र सिंह।

Leave a Comment