जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में एस.के. जैन मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, 13 विद्यालयों ने लिया भाग

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल परिसर में एस.के. जैन मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य,

अनुशासित एवं सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ए.पी.एस. स्कूल, जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, व्हाइट हॉल स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जस गोविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरीश पवार स्कूल बिंदुखत्ता, चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट टेरेसा स्कूल एवं जे.पी.एस. स्कूल की टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल प्रशिक्षक कोच श्री किशन पाल, विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम थापा (सेवानिवृत्त सीआरपीएफ), विद्यालय के निदेशक श्री अक्षत जैन एवं बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.एस. रौतेला द्वारा किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कई रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेले। फाइनल मुकाबले में डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि व्हाइट हॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम प्रथम उपविजेता रही।

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ₹11,000/- की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री हरीश सिंह मेहरा द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment