अवैध सट्टा कारोबार पर बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर जनपद में अवैध सट्टा व जुए के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मो. शकील पुत्र स्व. अब्दुल वाहिद, निवासी नई बस्ती (ताज मस्जिद के पीछे), थाना बनभूलपुरा, उम्र करीब 50 वर्ष, को अवैध रूप से सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1460 नगद बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 14/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
कांस्टेबल नरेंद्र गिरी
कांस्टेबल शिवम कुमार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment