हल्द्वानी–दिल्ली बस डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी।

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही एक बस का आज अवाला चौकी के पास एक डंपर से एक्सीडेंट हो गया। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment