मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP ने हेलीपैड का किया निरीक्षण
नैनीताल। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा हेलीपैड क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
नैनीताल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।







