अग्निवीर योजना के विरोध में काग्रेंस का विरोध प्रदर्शन,पदयात्रा निकालकर सरकार पर बोला हमला, योजना को बताया भविष्य के खतरा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

अग्निवीर योजना के विरोध में काग्रेंस का विरोध प्रदर्शन,पदयात्रा निकालकर सरकार पर बोला हमला, योजना को बताया भविष्य के खतरा

स्थान, लालकुआँ

एंकर, लालकुआँ के बिन्दुखत्ता स्थित शहीद स्मारक के पास अग्निपथ योजना के विरोध में काग्रेंस पूर्व सैनिक विभाग की ओर से एक विशाल जनसभा एवं पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अग्निवीर योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम के दौरान बोर्डर पर शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इधर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल राम रत्न नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को केवल चार वर्षों के लिए सेना में रखना देश की सुरक्षा और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए उचित नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि सेना जैसी अनुशासित और पेशेवर संस्था में अस्थायी व्यवस्था लागू करने से उसकी कार्यक्षमता और अनुभव कमजोर होगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना में पेंशन या दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में महत्वपूर्ण वर्ष देने वाले युवाओं को चार साल बाद बेरोजगारी और अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ेगा।
वही इधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए थी। इसके बजाय, सेना को ठेके जैसी व्यवस्था पर चलाने की सोच लागू की गई है जिससे सैनिक परिवारों में असंतोष और चिंता बढ़ रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि अग्निवीर योजना को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही उन्होंने सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल करने और जवानों को पेंशन, सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी युवाओं और सैनिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी‌।उन्होंने कहा कि काग्रेंस हर लोकतांत्रिक मंच पर इस योजना का विरोध जारी रखेगी।

इधर काग्रेंस पूर्व सैनिक विभाग के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना से देश के युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जो देश हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अग्निवीर भर्ती लागू कर देश के युवाओं और उनके भविष्य के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने अग्निवीर योजना के स्थान पर पहले की तरह फौज में नियमित भर्ती करने की मांग की है। इधर कार्यक्रम में काग्रेंस जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा,हेमवती नन्दन दुर्गापाल, प्रमोद कालौनी,महिला नेत्री बिना जोशी, खजान पाड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल,इन्द्रपाल आर्य, भुवन पाडे, पुष्कर दानू, गिरधर बम,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे वही कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता हरीश बिसौती ने किया।

कुंदन मेहता जिला अध्यक्ष काग्रेंस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई