किसान भाई-बहन ध्यान दें! कृषि योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री की होगी अहम भूमिका

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी: किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, डीएम ललित मोहन रयाल ने की आईडी बनवाने की अपील

हल्द्वानी, 28 अक्टूबर 2026।

भारत सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि एग्रीस्टैक के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की पहचान और उनकी भूमि से संबंधित निर्धारित विवरणों का डिजिटल अभिलेखीकरण किया जा रहा है। इससे कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और पात्र लाभार्थियों की पहचान करने में आसानी होगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

इन स्थानों पर करवा सकते हैं पंजीकरण

डीएम ललित मोहन रयाल ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर आईडी बनवाने के लिए नजदीकी कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क करें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि वे अपने आसपास के अन्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जागरूक करें और उन्हें भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसानों के सहयोग से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। इससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूले।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई